फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भावनपुर में मार्शल आर्ट के चैंपियन को गोली मारी

भावनपुर में मार्शल आर्ट के चैंपियन को गोली मारी

Thu, 21 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
भावनपुर में मार्शल आर्ट के चैंपियन को गोली मारी
मेरठ। गढ़ रोड पर मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने मार्शल आर्ट के चैंपियन को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने पर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भावनपुर पुलिस के अनुसार भोपाल विहार निवासी रविंद्र सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबिल के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। उसका पुत्र रोहित मावी मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट है। वर्तमान में सीसीएसयू में बाउंसर बताया गया। मंगलवार देर रात वह अपने दोस्त संजय विहार निवासी लोकेश के साथ कार से घर लौट रहा था। गढ़ रोड स्थित अजय नर्सिंग होम के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली कार के अगले शीशे पर तो दूसरी कार चला रहे रोहित के हाथ में लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहित ने करीब डेढ़ माह पूर्व अपने पड़ोसी युवक अमित गिरी को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर युवक गालीगलौज करने लगा। आसपास के लोगों के समझाने पर युवक ने एक चेक दिया। लेकिन खाते में पैसा ही नहीं था। इसको लेकर रोहित और उस युवक में विवाद हो गया था। एसओ भावनपुर करतार सिंह के अनुसार इस संबंध में रोहित के भाई विकल ने अमित गिरी उर्फ बिट्टू सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेड कांस्टेबिल का है पुत्र, उधार के डेढ़ लाख रुपये मांगने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed