फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टोल टैक्स विवाद को लेकर टोल प्लाजा पर वैन सवारों का हंगामा, पत्थरबाजी

टोल टैक्स विवाद को लेकर टोल प्लाजा पर वैन सवारों का हंगामा, पत्थरबाजी

Sun, 03 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
टोल टैक्स विवाद को लेकर टोल प्लाजा पर वैन सवारों का हंगामा, पत्थरबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम।
सिवाया टोल प्लाजा पर वैन सवारों ने टोल टैक्स के विवाद के बाद कार दौड़ा दी। इससे एक कर्मचारी बाल-बाल बचा। इसके बाद पथराव कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया। टोल अधिकारियों ने मामले की तहरीर दी है।

एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार रात मेरठ की तरफ से एक वैन में सवार छह युवक पहुंचे। युवकों ने टीसी से आने-जाने की पर्ची काटने के लिए कहा, लेकिन टीसी ने ऐसी पर्ची नहीं होने की बात कही। इसके बाद विवाद बढ़ गया। मौके पर अन्य टोलकर्मी भी एकत्र हो गए। मामला बढ़ता देख टोलकर्मियों ने वैन सवारों से लोकल टैक्स देने को कहा। इस बीच वैन चालक ने गाड़ी दौड़ा दी, इससे एक टोलकर्मी चपेट में आने से बाल-बाल बचा। कुछ दूर जाकर युवकों ने वैन रोक ली और टोलकर्मियों पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक टोलकर्मी का सिर फट गया। इसके बाद युवक वैन लेकर दौराला की तरफ फरार हो गए। टोलकर्मियों ने घायल का उपचार कराया। रविवार सुबह टोल अधिकारियों ने अज्ञात वैन सवारों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


खास बातें
- वैन सवारों ने दौड़ाई कार, पत्थर लगने से एक टोल कर्मचारी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed