फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता के हाट मिक्स प्लांट में चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं की

भाजपा नेता के हाट मिक्स प्लांट में चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं की

Sun, 03 Dec 2017 08:41 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के हाट मिक्स प्लांट में चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं की
खरखौदा। चोरों ने शनिवार रात हापुड़ रोड पर गांव धनौटा के सामने स्थित हॉट मिक्स प्लांट में चोरी कर ली। चोरों ने दो बैटरी समेत एक मशीन चोरी कर ली। इस मामले में प्लांट स्वामी ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मेरठ की जगन्नाथपुरी निवासी आशीष प्रताप सिंह भाजपा के युवा मोर्चा के महानगर प्रभारी हैं। भाजपा नेता ने हापुड़ रोड स्थित गांव धनौटा के सामने मैसर्स एसके सिंह नाम से हॉट मिक्स प्लांट लगाया हुआ है। प्लांट में सुपरवाइजर समेत गनमैन एवं चौकीदार रहता है। ये सभी लोग शनिवार रात्रि में प्लांट में मौजूद थे। चोरों ने दो बडे़ जनरेटरों से दो बैटरी एवं मशीन टूल्स चोरी कर लिये हैं। रविवार सुबह सुपरवाइजर जागे तो चोरी की जानकारी हुई। सुपरवाइजर ने तुरंत प्लांट स्वामी को मामले की जानकारी दी। इस पर प्लांट स्वामी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed