{"_id":"59cf9b3a4f1c1bb6538b5094","slug":"15067779617-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादरपुर में बच्चों,बच्चों के विवाद में बडों के बीच संघर्ष-दो महिला समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादरपुर में बच्चों,बच्चों के विवाद में बडों के बीच संघर्ष-दो महिला समेत चार घायल
Updated Sat, 30 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
बहादरपुर गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों में हुआ था विवाद
अगले दिन सुबह मारपीट, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
सरधना। बहादरपुर गांव में बच्चों के विवाद में संघर्ष हो गया, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव निवासी जैविंद्र पुत्र रामफल व राहुल पुत्र ओमबीर के बच्चों के बीच शुक्रवार रात विवाद हो गया था। रात में तो ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया, लेकिन शनिवार सुबह दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडों के साथ धारदार हथियार चले। इस दौरान जैविंद्र व उसकी पत्नी राखी घायल हो गए। जैविंद्र की आंख के पास चाकू लगा है। दूसरे पक्ष से बबली व राहुल घायल हो गये। संघर्ष के बाद दोनों पक्षों के घायल कोतवाली पहुंचे ओर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।