{"_id":"59ce5f4c4f1c1b9f538b4efe","slug":"150669708114-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन बच्चों से भीख मगवाने व अपने आप से देह व्यापार कराने का विरोध करने पर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन बच्चों से भीख मगवाने व अपने आप से देह व्यापार कराने का विरोध करने पर घर से निकाला
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
ग्राम घोसीपुर में पति द्वारा बच्चों से जबरन भीख मंगवाने तथा महिला से देह व्यापार कराने का विरोध करने पर उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इसकी एसएसपी से शिकायत की है।
गांव घोसीपुर निवासी दिव्यांग महिला ने बताया कि उसने एक वर्ष पहले फुरकान पुत्र यामीन से दूसरी शादी की थी। पीड़ित को बाद में जानकारी हुई कि फुरकान की यह दूसरी शादी है। उसको पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। वहीं, पीड़ित का नौ वर्षीय पुत्र है। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति उसके पुत्र से मारपीट कर जबरन भीख मंगवाता है। पीड़ित ने विरोध किया तो उसने महिला का हाथ काटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उससे देह व्यापार कराने का दबाव बनाया। इसमें नाकाम रहने पर आरोपी पति ने उसे मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। आरोप है कि पीड़ित की सास, ससुर एवं जेठ ने भी मदद नहीं की। जेठ ने तो मारपीट उसके कपडे़ भी फाड़ दिए। पीड़ित अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे खुले में रह रही है। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।