{"_id":"599b4d094f1c1ba80e8b4a78","slug":"150335004818-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानू में चिकित्सक के परिवार को बंधक बना बदमाशों ने डाला डांका,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानू में चिकित्सक के परिवार को बंधक बना बदमाशों ने डाला डांका,
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने नानू गांव में मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित घर में की वारदात, रंगदारी नहीं देने पर पुत्र एवं पुत्री को दी जान से मारने की धमकी
चिकित्सक की सास को कब्जे में लेकर बदमाशों ने खुलवाया कमरा
आठ से दस लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये की जेवरात और अन्य सामान ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
थाना क्षेत्र के गांव नानू में मेरठ-करनाल हाईवे के निकट रविवार रात करीब डेढ़ बजे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने चिकित्सक के मकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने सुबह करीब साढे़ चार बजे तक लूटपाट की। इसके बाद 21 सितंबर तक पचास लाख रुपये का इंतजाम करने तथा ऐसा नहीं करने पर पुुत्र एवं पुत्री को जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए। डकैती की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर, सीओ भीम कुमार गौतम, एसपी देहात मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली।
डॉ. बृजेश गुप्ता का गांव नानू में फिजियोथेरेपी क्लीनिक है। घर में उनकी पत्नी अनीता, सास विमला, पुत्र विशाल एवं पुत्री ज्योति मौजूद थे। बदमाशों ने रविवार रात में धावा बोल दिया। उन्होंने मेरठ-करनाल हाईवे की तरफ से दीवार फांदकर तथा चैनर का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद बदमाश चिकित्सक की सास विमला को बंधक बनाकर मकान के प्रथम तल पर लेकर पहुंचे। वहां डॉ. बृजेश गुप्ता, पत्नी अनिता एवं बच्चे सोए हुए थे। बदमाशों ने वृद्धा से आवाज दिलाकर अनिता से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बदमाशों ने परिजनों को एक कमरे में बंधक बना लिया तथा अलमारी एवं संदूक के ताले तोड़कर डकैती डाली। बदमाशों ने तीन घंटे से अधिक तक घर खंगाला। इतना ही नहीं डॉक्टर से पचास लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। उन्होंने रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर के पुत्र और पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। डकैती की इस वारदात से गांव में दहशत है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बदमाशों द्वारा घटना के दौरान ग्लब्स पहने हुए थे ताकि ताला तोड़ने और डकैती के दौरान फिंगर प्रिंट न आए। वहीं, बदमाशों द्वारा 21 सितंबर तक पचास लाख रुपये का इंतजाम नहीं करने पर पुत्र एवं पुत्री की हत्या की धमकी से परिजन भयभीत हैं। चिकित्सक बृजेश गुप्ता ने बताया कि बदमाश आठ से दस लाख रुपये एवं पांच लाख से अधिक के जेवरात और अन्य सामान ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोट
पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा करेगी। -डॉ. भीम कुमार गौतम, सीओ सरधना
ये सामान ले गए बदमाश
बदमाश चिकित्सक बृजेश गुप्ता के यहां से लाखों की नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान लूटकर ले गए। पीड़ित परिवार आठ से दस लाख रुपये की नकदी लूटने की जानकारी दे रहा है। वहीं, गांव में चर्चा है कि पचास लाख से अधिक नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब सत्तर-अस्सी लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बृजेश गुप्ता ने तहरीर में आठ लाख रुपये, सोने की चार चूड़ियां, गले के दो सेट और दो जोड़ी कुंडल, सोने का सिक्का, तीन अंगूठी, चेन, तगड़ी, सोने की पाजेब, चांदी की चार पाजेब, 42 सिक्के एवं अन्य सामान बदमाश लूटकर ले गए।
दूर-दूर से आते हैं मरीज
डॉ. बृजेश गुप्ता की क्लीनिक पर आसपास के क्षेत्र समेत दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों से मरीज आते हैं। वह जोड़ों का दर्द एवं डिक्स आदि का उपचार करता है। रविवार रात में डकैती होने के बावजूद उन्होंने यहां आए मरीजों का उपचार किया। उसके यहां मरीजों की लाइन लगी थी।