{"_id":"597a58464f1c1bf42c8b4673","slug":"150119029713-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्ची की वीडियों क्लिप बनाकर गैंग रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह वर्षीय बच्ची की वीडियों क्लिप बनाकर गैंग रेप किया
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को दूसरे समुदाय के दो युवक छोटे दो बच्चों को खिलाने के बहाने जंगल में ले गए। वहां बच्ची की वीडियो क्लिप बनाई तथा दुष्कर्म किया। दूसरे बच्चे ने पीड़ित की मां को इसकी जानकारी दी। वह मौके पर गई तो बच्ची बदहवास हालत में मिली। इस पर परिजन बच्ची को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे तथा हंगामा किया। वहीं, सीओ किठौर ने पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
गांव निवासी एक व्यक्ति खेतों में काम करके परिवार को गुजारा करता है। उसकी छह वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार को मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। गांव के दूसरे समुदाय के दो युवक बच्ची एवं एक अन्य बच्चे को खेल के बहाने साथ ले गये। आरोप है कि दोनों युवकों ने बच्ची की वीडियो क्लिप बनाई तथा बाद में रेप किया। दूसरे बच्चे ने घर पहुंचकर पीड़ित की मां को जानकारी दी। इस पर बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी बच्ची बदहवास हालत मिली तथा आरोपी भाग चुके थे। वे बच्ची को लेकर आरोपी पक्ष के मकान पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने उसे भगा दिया। बच्ची के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ बिजली बंबा पुलिस चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं, सीओ किठौर संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।