फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस की जीप देख दीवार कूद भागा 70 वर्षीय दूल्हा

पुलिस की जीप देख दीवार कूदकर भाग गया 70 वर्षीय दूल्हा

Sun, 23 Jul 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 23 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की जीप देख दीवार कूद भागा 70  वर्षीय दूल्हा
घर पहुंचकर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरधना में जुल्हैड़ा रोड पीर वाली बस्ती में रविवार सुबह एक परिवार में बीमारी के चलते रिश्तेदारी में आई तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। इसके कुछ देर बाद बुढ़ाना के भसाना गांव से आए रिश्तेदार की असम निवासी 15 वर्षीय किशोरी संग निकाह की तैयारी शुरू कर दी। किसी ने इसकी जानकारी यूपी 100 को दे दी। इस पर पुलिस को देख दूल्हा दीवार कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

नगर के जुल्हैड़ा रोड नई बस्ती में बाबू का परिवार रहता है। उसके यहां बुढ़ाना निवासी रिश्तेदार की पुत्री आई हुई थी। उसकी तीन वर्षीय बेटी गुलिस्ता कई दिन से बीमार थी। उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई। इसकी खबर सुनकर रिश्तेदार पहुंच गए। यहां बाबू का सत्तर वर्षीय साला भी आया हुआ था। यहां असम निवासी तीन-चार व्यक्ति और उनके साथ 15 वर्षीय किशोरी भी आई थी। रविवार सुबह मासूम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही घर में निकाह की तैयारी शुरू हो गई। बाबू के साले के पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी दो पुत्रियों का निकाह हो चुका है। बेटे भी निकाह योग्य हैं। बाबू का निकाह पढ़ाने के लिए नगर से दो मौलवी भी उसके घर जा पहुंचे। इस पर मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को निकाह की जानकारी दे दी। इस पर पुलिस की गाड़ी देख दूल्हा दीवार फांदकर फरार हो गया। परिजनों ने मासूम की मौत हो जाने पर रिश्तेदारों के पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को वास्तविकता बताई। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन को बुलवाया। वह नाबालिग दिख रही थी। हालांकि परिजन बालिग बता रहे थे। इसके बाद परिजन दुल्हन बनी किशोरी को बिना निकाह कराए साथ ले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सरधना भरतलाल शाह ने बताया कि पीर वाली बस्ती में बाबू के घर में नाबालिग का निकाह कराने का मामला संज्ञान में आया था। जांच के लिए पुलिस भेजी थी। दोनों पक्ष बिना निकाह किए चले गए। यदि किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed