फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रजिया मर्डर केस-पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी

रजिया मर्डर केस-पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी

Thu, 20 Jul 2017 08:06 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
रजिया मर्डर केस-पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना।
नवाबगढ़ी में दो दिन पूर्व हुए रजिया हत्याकांड में उसके मायके वालों ने बृहस्पतिवार को थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है। रजिया के पिता ने दहेज में एक लाख रुपये मांगे जाने तथा मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत पांच के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

झारखंड के जिला गिरीडीह थाना मुफलन्सील अंतर्गत गांव चेताड़ी निवासी इदरीश पुत्र अब्दुल रज्जाक की पुत्री रजिया का निकाह 14 वर्ष पूर्व नवाबगढ़ी निवासी शाहिद पुत्र ताहिर संग हुआ था। रजिया की तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर रजिया की करंट लगाकर एवं मारपीट कर हत्या कर देने की जानकारी दी। पुलिस गांव पहुंची और जांच की। जिसमें मृतक की बहन और ससुराल वालों ने मौत सामान्य की वजह बताकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने आखिरकार शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रजिया की मौत करंट से होना बताया। रजिया के मायके वाले थाने पहुंचे और दहेज की मांग को लेकर रजिया की हत्या करने का आरोप लगाया। रजिया के पिता इदरीश ने पति, दो देवर, सास, ननद आदि के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed