{"_id":"59592a984f1c1b8e548b48e2","slug":"149901588116-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर/मेरठ। करनावल कस्बे के जंगल में रविवार सुबह पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करनावल निवासी विकास (26) पुत्र जयपाल काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजन उसका इलाज मेरठ से करा रहे थे। रविवार सुबह विकास जंगल जाने की बात कहकर साइकिल लेकर निकला था। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। इस बीच जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। विकास को तलाशते हुए परिजन जंगल में पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त विकास के रूप में की। सूचना पर सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सुसाइड नहीं कर सकता विकास
परिजनों ने बिलखते हुए कहा कि विकास सुसाइड नहीं कर सकता। हो सकता है कि उसकी हत्या कर दी गई हो। बाद में परिजन कोई कार्रवाई से इंकार करने लगे। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विकास के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई कमलेश शुक्ला का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
खास बात
- पुलिस ने कहा, मानसिक रूप से परेशान चल रहा था युवक
- परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताकर दर्ज कराई रिपोर्ट