{"_id":"595918c84f1c1b626e8b4843","slug":"14990113217-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शूकर काटने पर सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में शूकर काटने पर सांप्रदायिक तनाव
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। खुले में शूकर काटने को लेकर पल्लवपुरम में रविवार को सांप्रदायिक तनाव फैल गया। वाल्मीकि और दूसरे समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाल्मीकि पक्ष को सख्त हिदायत देते हुए कटे हुए शूकर को वहां से हटवाया।
मामला पल्लवपुरम फेज-दो की डबल स्टोरी का है। रविवार सुबह करीब नौ बजे वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने खुले में ही शूकर को काट दिया। जहां पर शूकर को काटा गया, वह कॉलोनी का मुख्य मार्ग है और आम रास्ता है। आरोप है कि वाल्मीकि समाज के विनय और रविंद्र ने खुले में ही दो शूकर काट दिए। जिससे वहां पर गंदगी फैल गई। कॉलोनी में इमरान, सचिन, गुलजार, इनाम, निजामुद्दीन, कमरजहां समेत अन्य लोगों के परिवार भी रहते हैं। खुले में शूकर काटने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। एसओ पल्लवपुरम बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि वाल्मीकि पक्ष के यहां दावत थी, इसलिए खुले में शूकर काटा गया था। पुलिस ने शूकर को मौके से हटवा दिया। वाल्मीकि पक्ष को हिदायत दी गई है कि वह आगे से ऐसा न करे। नहीं तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे फोटो
कॉलोनी निवासी निजामुद्दीन के पुत्र दीन मोहम्मद ने शूकर काटने के लिए गए फोटो मुख्यमंत्री कार्यालय के व्हाटस एप पर भेज दिया। पल्लवपुरम पुलिस से भी शिकायत की गई। कहा कि खुलेआम हो रहे कटान से कॉलोनी के लोगों में रोष है। इससे कभी भी सांप्रदायिक बवाल हो सकता है। इसे रोका जाए।
विज्ञापन
पल्लवपुरम में आमने-सामने आए दोनों समुदाय, टला बवाल
पुलिस ने दी वाल्मीकि पक्ष को खुले में शूकर न काटने की चेतावनी