फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 लाख रुपये की करेंसी में आरोपियों को थाने से जमानत

30 लाख रुपये की करेंसी में आरोपियों को थाने से जमानत

Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
30 लाख रुपये की करेंसी में आरोपियों को थाने से जमानत
मोदीपुरम। 30 लाख रुपये की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार पांच आरोपियों को पल्लवपुरम पुलिस ने थाने से जमानत दे दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग को भेज दी गई है। जबकि विवेचना के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

पल्लवपुरम पुलिस ने इस मामले में रिठानी परतापुर निवासी पूर्व प्रधान अमर सिंह के पुत्र शक्ति सिंह उर्फ जॉनी, रविंद्र पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव कायस्थ गांवड़ी परतापुर, मनोज पुत्र दीपचंद निवासी गांव मछरी, दीपक पुत्र मदनलाल निवासी भूपेंद्र पुरी मोदीनगर और ममता पत्नी भरत सिंह निवासी मोहल्ला सुमन ठाकरे मोदीनगर को गिरफ्तार किया था। एसओ पल्लवपुरम बृजेश कुमार सिंह के अनुसार यह 30 लाख की रकम शक्ति सिंह की थी, जिसे बदलने के लिए उसने रविंद्र से संपर्क किया था। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद थाने से जमानत दे दी गई है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होटल मालिक का भी था हिस्सा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ी गई रकम में कुछ हिस्सा एक होटल मालिक का भी था। यह रकम नोटबंदी के बाद काफी समय से रखी हुई थी। प्लानिंग होने के बाद ही ये नोट नए करेंसी में बदलने की तैयारी थी। विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- पल्लवपुरम पुलिस ने बुधवार रात किया था 30 लाख की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार
- एसओ के अनुसार रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी, कोर्ट से लेंगे विवेचना की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed