फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable beaten for stopping someone from going in the wrong direction.

Lucknow News: विपरीत दिशा में जाने से रोकने पर सिपाही को पीटा

Tue, 25 Aug 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Constable beaten for stopping someone from going in the wrong direction.
आलमबाग। बाराबिरवा चौराहे पर रविवार शाम को विपरीत दिशा में जा रहे कार सवार तीन युवकों ने यातायात आरक्षी जसवंत यादव को पीट दिया। सिपाही की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जसवंत ने बताया कि रविवार शाम एक कार विपरीत दिशा में आलमबाग की ओर जा रही थी। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। उन्होंने कार सवार युवकों को सीधी दिशा से कार लेकर जाने को कहा। इस पर युवक जबरन विपरीत दिशा से जाने का दबाव बनाने लगे। सिपाही के मना करने पर आरोपी नाराज हो गए अभद्रता शुरू कर दी। इस बीच कार सवार संतोष ने उनका कॉलर पकड़ लिया और बाकी दो साथियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी पिटाई करते हुए वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कृष्णानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान अहमदाबाद निवासी संतोष वर्मा, अंबेडकर नगर के टांडा आसोपुर निवासी आलोक कुमार यादव और सरीफपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। आरोपियों के वाहन को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed