फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tutor commits suicide, driven to the act by harassment from a Mumbai chef.

Lucknow News: मुंबई के शेफ की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्यूटर ने की खुदकुशी

Tue, 25 Aug 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Tutor commits suicide, driven to the act by harassment from a Mumbai chef.
लखनऊ। गौतमपल्ली निवासी ट्यूटर ने मुंबई के शेफ शिफात कुरैशी की प्रताड़ना से परेशान हो कर आत्महत्या की थी। यह आरोप ट्यूटर के भाई ने लगाया है। रविवार को गौतमपल्ली पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के जरिये भाई ने बताया कि उनकी बहन छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। आरोप है कि कैंट के सदर के रहने वाले शिफत ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और शादी का झांसा देकर उससे बात करता था। साथ ही बात-बात पर उसे प्रताड़ित भी करता था। बताया कि आरोपी ने दस अगस्त की रात करीब आठ बजे बहन को कॉल किया था। 15 मिनट बात होने के बाद बहन ने कॉल काट दी थी। उसके बाद सभी ने खाना खाया और सो गए थे। अगले दिन जब उठे तो उन्हें बहन फंदे से लटकती मिली थी। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी। गवाही और साक्ष्य संकलित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed