{"_id":"594c33ee4f1c1b6e1b8b45a4","slug":"14981662915-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट आए युवक का अपहरण, सास ने लगाया दामाद पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्केट आए युवक का अपहरण, सास ने लगाया दामाद पर आरोप
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
- दंपति में चल रहा पारिवारिक विवाद, थाने पर दी तहरीर
मोदीपुरम/मेरठ। बाजार में सामान खरीदने आए युवक का कार सवार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने कार की छानबीन शुरू की तो अपहरणकर्ता युवक को तेजगढ़ी चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है।
पल्लवपुरम फेज-दो ओ पॉकेट निवासी आशा सिंह की बेटी अक्षिता चौधरी की शादी एक फरवरी 2017 को मुजफ्फरनगर निवासी मोहित पुत्र लक्ष्मण सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा है। अक्षिता एक सप्ताह पहले पल्लवपुरम में अपने मायके में आ गई। शुक्रवार दोपहर अक्षिता का भाई अनुभव मार्केट गया था। आरोप है कि कार सवार पांच युवक आए और अनुभव को उठाकर ले गए। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने लगी। पुलिस के मुताबिक आशा सिंह ने अपने दामाद मोहित पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसएसआई पल्लवपुरम धारा सिंह का कहना है कि तीन घंटे बाद अभिनव तेजगढ़ी चौराहे से मिल गया। पुलिस अभी अभिनव से पूछताछ करने में जुटी है।