{"_id":"5935a7134f1c1b09518b45aa","slug":"14966884177-baraut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा पैदा न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा पैदा न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा पैदा न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला
बड़ौत (बागपत)। एक महिला को ससुराल वालों ने बेटा पैदा न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उसे कई बार अगवा करने का प्रयास किया। उसने एसपी को पत्र लिखकर न्याय न मिलने पर एसपी आवास पर आत्मदाह की धमकी दी।
निशा पुत्री ब्रहम पाल आवास विकास कॉलोनी बड़ौत की रहने वाली है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक से हुई थी। उसने कुछ दिन पहले बेटी को जन्म दिया, लेकिन उसके ससुराल वालों को यह अच्छा नहीं लगा और उसे तानें देने लगे। नौहबत यहां तक बढ़ गई कि उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने कोतवाली में इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे ससुराल वालों ने फैसले का दबाव बनाकर दो बार अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। क्षुब्ध होकर उसने एसपी को पत्र लिखकर चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में उसे न्याय नहीं मिला तो वह एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह कर लेगी।