फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हमला, पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई

दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हमला, पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई

Sat, 13 Apr 2019 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हमला, पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर सरेआम पेट्रोल डालकर लगा दी आग
भावनपुर के दतावली मार्ग पर सनसनीखेज वारदात, लोगों ने रेत डालकर बुझाई आग, गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती
पुलिस ने आरोपी, उसके भाई और बहनोई के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, आग लगाने से पहले बाइक गिराकर पीटा भी था
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर आरोपियों ने सरेआम पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग गए। लोगों ने रेत-मिट्टी डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक पीड़ित काफी झुलस चुका था। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दुष्कर्म के आरोपी और उसके भाई व एक रिश्तेदार के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
परीक्षितगढ़ के एक गांव निवासी परिवार भावनपुर में रह रहा था। अप्रैल 2018 में परिवार की 16 वर्षीय किशोरी के साथ जागृति विहार निवासी युवक ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। तब किशोरी पॉलीटेक्निक कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस समय आरोपी जमानत पर बाहर है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक और उसके परिजन लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा का पिता बाइक से अपने गांव से जा रहा था। आरोप है कि दतावली मार्ग पर आरोपी आकाश और दो अन्य लोगों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया और बाइक गिराकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपियों ने सरेआम सबके सामने पिता पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर भाग गए। पीड़ित और आसपास के लोगों ने किसी तरह मिट्टी और रेत डालकर आग बुझाई। तब तक पीड़ित का कंधा और हाथ बुरी तरह झुलस चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। भावनपुर एसओ विनय कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने दुष्कर्म के आरोपी आकाश, उसके भाई रोहित और बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाही से पहले किया हमला
अस्पताल में पीड़ित ने बताया कि बेटी से दुष्कर्म के मामले में वह गवाह है। 24 अप्रैल को गवाही होनी है। इसी कारण आरोपी आकाश, उसके छोटे भाई रोहित और बहनोई जगमोहन ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। एसओ भावनपुर विनय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed