{"_id":"5b5251a54f1c1be94b8b5fbb","slug":"141532121509-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बाद, धरना खत्म, खुल गया ठेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल के बाद, धरना खत्म, खुल गया ठेका
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्र्रह्मपुरी थाने के सामने शराब के ठेके को लेकर बृहस्पतिवार देर रात हुए बवाल के बाद शुक्रवार को महिलाओं का धरना खत्म हो गया। दोपहर बाद ठेकेदार ने भी ठेका खुलवा दिया।
थाने के सामने होराम नगर में खुले शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक के बाद बृहस्पतिवार रात बवाल हुआ था। इंस्पेक्टर सतीश राय के अनुसार इस घटना को लेकर आबकारी निरीक्षक मौ. असलम ने विमला, रेखा, सोनिया और राजरानी सहित सात लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। गिरफ्तार चार महिलाओं का चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। शुक्रवार सुबह महिलाओं का धरना खत्म हो गया। महिलाएं धरने पर नही आई। इसके बाद दोपहर में ठेकेदार ने भी 15 जुलाई से बंद चल रहा शराब का ठेका खुलवा लिया। यही नहीं उस पर बोर्ड आदि भी लगवा दिए गए। बवाल को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
खास बातें:
आबकारी निरीक्षक ने सात नामजद सहित 27 के खिलाफ केस दर्ज कराया
ठेकेदार ने ठेके पर बैनर भी लगवाया