फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूट की ख ातिर किया था मर्डर

लूट की ख ातिर किया था मर्डर

Sun, 08 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
लूट की ख ातिर किया  था मर्डर
लूट की खातिर मारा था अमित, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। केसरगंज स्थित टाउन हॉल स्कूल के पीछे हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने लूट की खातिर अमित की हत्या करना कबूल किया है। रविवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।

पनवाड़ी गांव दौराला निवासी अमित कुमार का शव चार अप्रैल को टाउन हॉल स्कूल के पीछे खंडहर में मिला था। अमित चोरी के मामले में 20 मार्च को जमानत पर छूटकर आया था। हत्या किसने की, इसकी जांच रेलवे रोड पुलिस कर रही है। पुलिस ने खैरनगर के दो युवकों को पकड़ा है। जिन्होंने बताया कि लूट की खातिर उन्होंने अमित की हत्या की है। बाइक और नकदी लूट के दौरान अमित ने विरोध किया था। जिसके चलते ईंट से कुचलकर उसको मारा था। हालांकि पुलिस अंदेशा जता रही कि कहीं लूट के बंटवारे को लेकर तो अमित की हत्या नहीं की। इस बारे में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
दोनों आरोपी खैरनगर के निवासी बताए
चार अप्रैल को मिला था अमित का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed