{"_id":"5a1b299d4f1c1b72548bfa50","slug":"141511729565-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दौड़ रहे कई ई-रिक्शाओं पर फर्जी नंबर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में दौड़ रहे कई ई-रिक्शाओं पर फर्जी नंबर
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर में अधिकांश ई-रिक्शाओं पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हैं। रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया तो ऐसे पांच ई-रिक्शा पकड़ में आए, जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी मिला। इस दौरान 27 अवैध ई-रिक्शाओं और 12 ऑटो को सीज कर दिया गया।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार दोपहर को हापुड़ अड्डा चौराहे और नो टेंपो जोन में चेकिंग अभियान चलाया गया। हापुड़ अड्डा चौराहा और गांधी आश्रम चौराहा पर चालक ट्रैफिक सिपाहियों और होमगार्डों को चकमा देकर ई-रिक्शा और ऑटो लेकर भाग निकले। यहां से 27 ई रिक्शाओं को पकड़ा गया। टीआई ने बताया कि जिन ई-रिक्शाओं का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन नहीं हैं, वह भी अवैध की श्रेणी में घोषित हैं।
वहीं, बेगमपुल से मेडिकल कॉलेज तक नो टेंपो जोन में 12 ऑटो को चलता पकछ़ा गया। टीआई के अनुसार अवैध तरीके से चल रहे ई-रिक्शाओं और ऑटो से जाम की समस्या बन रही है। चुनाव ड्यूटी से पुलिस लौटने के बाद फिर से लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
धूल झोंकने का प्रयास
पकड़े गए 27 ई-रिक्शाओं में से पांच पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। जिनका रजिस्ट्रेेशन भी नहीं था और फर्जी तरह से दूसरे वाहन का नंबर लिखा मिला। जिससे नंबर प्लेट देखकर ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई न करे। वहीं, यदि इन ई-रिक्शाओं से कोई घटना या हादसा हो जाए तो पुलिस ई-रिक्शा मालिक तक न पहुंच सके।
एक दिसंबर से बंद होंगे ई-रिक्शा
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक नो टेंपो जोन घोेषित है। नो टेंपो जोन में पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है। जाम की समस्या को देखते नो टेंपो जोन में एक दिसंबर से ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित होंगे। जिसके बाद यदि कोई भी ई-रिक्शा इस जोन में चलता मिला तो ट्रैफिक पुलिस को सीज करने के निर्देश दिए गए हैं।
खास बात:
- ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया तो ऐसे पांच ई-रिक्शा पकड़ में आए
- 27 अवैध ई-रिक्शा और 12 ऑटो सीज किए गए