{"_id":"59fb86894f1c1b69678b8d1b","slug":"141509656201-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फांसी पर लटका मिला ट्रेवल एजेंट का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फांसी पर लटका मिला ट्रेवल एजेंट का शव
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शताब्दी नगर में एक ट्रेवल एजेंट का शव घर में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव उतार लिया गया।
पुलिस के अनुसार होली चौक मलियाना निवासी ट्रेवल एजेंट अमित (35) पुत्र कन्हैया लाल वर्तमान में शताब्दी नगर सेक्टर एक पॉकेट-1 में पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। अमित ने दो साल पहले ही एक मुस्लिम युवती से दूसरी शादी की थी। अमित द्वारा आत्महत्या करने की सूचना अमित के भाई हेमंत ने पुलिस को दी। पूछताछ में अमित की पत्नी गुलफसा उर्फ मोनिका ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे घर के बाहर बैठी थी तो इस दौरान अमित ने फांसी लगा ली थी। उसने इसकी सूचना अमित के दोस्त लोकेश को दी थी। लोकेश ने हेमंत को बताया। मौके पर सीओ ब्रह्मपुरी ने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अमित की पहली शादी 2006 में हुई थी। तीन साल पहले ही उसका तलाक हो गया। इसके बाद उसने 2015 में गुलफसा से शादी कर ली थी। जिसने बाद में अपना नाम मोनिका रख लिया था। पुलिस ने अमित और उसकी पत्नी के मोबाइल कब्जे में लिए हैं। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।