फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में

घर में

Fri, 29 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
घर में
घर में हथियारों से खेलकर बदमाश बने दोनों भाई
विज्ञापन

मेरठ। कुख्यात मुकीम व उसके भाई वसीम को अपराधी बनाने वाला कोई ओर नहीं, बल्कि उसका पिता मुस्तकीम है। मुस्तकीम अपने घर में ही अवैध हथियार बनाता था। दोनों भाई खिलौने से नहीं हथियारों से खेलते थे। 16 साल की उम्र में मुकीम काला ने एक बाइक लूटी, तो पिता ने डांटने की बजाय उसे शाबासी दी। तभी से उसने जरायम की दुनिया में कदम रखा और फिर वसीम भी अपने भाई के साथ ही इस दलदल में उतर गया।
तमंचे बनाने में मुस्तकीम का कैराना में नाम था। कई बार पुलिस ने तमंचे की फैक्ट्री उसके ही घर में चलती पकड़ी। उसके दोनों बेटे मुकीम काला और वसीम किशोर अवस्था में पिता को हथियार बनाते देखते थे। मोहल्ले में झगड़ा होता तो दोनों भाई तमंचे लेकर फायरिंग कर देते थे। धीरे-धीरे कैराना इलाके में लोग मुकीम को जानने लगे। मुस्तकीम ने कभी भी दोनों बेटों को अपराध करने से नहीं रोका। किसी घटना में दोनों भाई घर में बने तमंचे को इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

सहारनपुर में कुख्यात मुस्तफा उर्फ कग्गा से लोग कांपते थे। इलाके में उसका खौफ था। 2011 में पुलिस ने कग्गा को मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसके बाद कग्गा गैंग की कमान मुकीम ने संभाल ली थी। मुकीम ने पुलिस पर हमले कर एके-47 समेत कई हथियार लूटे। मुकीम के साथ उसका भाई वसीम भी शामिल रहता था। दोनों भाई अपराध करने लगे और पिता मुस्तकीम उन्हें बढ़ावा देता रहा। वह अपने बेटों की मदद करता था। कैराना में मुस्तकीम के परिवार का बोलबाला था। कई नेता भी उनके संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तकीम और मुकीम जेल में बंद
मुस्तकीम हत्या के मामले में जेल में बंद है। मुकीम काला भी महाराजगंज की जेल में बंद है। पिता और भाई की पैरवी वसीम ही कर रहा था। मुकीम का गैंग चलाकर वसीम अपने शौक और पिता व भाई को जेल से छुड़ाने में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed