{"_id":"59a6ac594f1c1b55738b4765","slug":"141504095321-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के डंपर ने सगे भाईयों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी के डंपर ने सगे भाईयों को कुचला, एक की मौत
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर ने सगे भाइयों को रौंद, एक की मौत
कोतवाली क्षेत्र के मानकी गांव में अवैध रूप से मिट्टी उठा रहे एक डंपर ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और एक डंपर में तोड़फोड़ की। दो माह मेें अवैध खनन में लगे वाहन से मानकी गांव में यह दूसरा हादसा है। उसमें भी मौत हो गई थी।
मानकी गांव में सादिर परिवार के साथ रहते हैं। सादिर के दो भाई किफायत और शाहिद गांव के ही ईट के भट्टे में मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को किफायत और शाहिद साइकिल से घर लौट रहे थे। मानकी स्थित रजवाहे के पास सामने से आ रहे मिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंफर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किफायत की मौके पर ही मौत हो गई। शाहिद घायल हो गया। शाहिद के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। उधर, चालक डंफर लेकर भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। तहसीलदार उमाकांत तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि सादिर की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद गांव के लोगों में खनन माफिया के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि माफिया गांव के पीछे से खेतों से मिट्टी उठा रहे हैं। रात-दिन वाहन चलते हैं। दो माह पहले पांच साल के बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी।
भागने के प्रयास में दो बार कुचला
घायल शाहिद ने बताया कि सामने से ट्रक को आते देखकर वह सड़क के कोने में खड़े हो गए थे। बावजूद इसके डंफर उन पर चढ़ गया। सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को देखकर चालक ने डंपर को बैक किया। जिससे टायर किफायत के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एक अन्य खनन के डंफर पर तोड़फोड़ की। इससे दूसरा डंफर चालक भी भाग गया।
विज्ञापन
एक महीने पहले हुई थी पिता की मौत
मृतक किफायत के पिता जाकिर की एक माह पूर्व ही मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, पति के देहांत के चलते फैमिदा पहले से ही गमजदा हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गई।