फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 80 हजार उड़ाए

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 80 हजार उड़ाए

Fri, 04 Aug 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 80 हजार उड़ाए
मेरठ। फौजी की पत्नी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने उसके खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिए। जांच में तीन आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ गए। फौजी ने सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन

मेरठ कैंट में तैनात महाराष्ट्र निवासी फौजी संतोष जाधव पत्नी सविता के साथ एक सप्ताह पहले जीआईसी के पास एसबीआई ब्रांच में गए थे। सविता बैंक के पास एटीएम बूथ से पैसे निकालने लगीं। जहां पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। मशीन से पैसा नहीं निकला। इसी दौरान युवकों ने मशीन को चेक करने के बहाने से सविता का एटीएम कार्ड बदल लिया। यह दंपति वहां से लौट गया था। उसके बाद फौजी के मोबाइल फोन पर खाते से 80 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया, तो इस ठगी का पता चला। बृहस्पतिवार को सदर पुलिस ने एटीएम के कैमरे खंगाले तो तीनों युवक महिला का एटीएम कार्ड बदलते दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed