{"_id":"5c8969e8bdec2213f01bd722","slug":"131552509416-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाजार से सामान लेने गई एक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। युवती के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को परचून की दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो युवती ने अनदेखा किया, परंतु युवक की हरकत बढ़ते देख उसने विरोध किया। इस पर युवक ने युवती के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीणों को देखकर युवक धमकी देकर भाग निकला। युवती को लेकर परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।