फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसपा नेता के भतीजे का शव सुपुर्द ए खाक, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

बसपा नेता के भतीजे का शव सुपुर्द ए खाक, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता के भतीजे का शव सुपुर्द ए खाक, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार
बसपा नेता के भतीजे मुशारिक की हत्या का मामला
विज्ञापन

दो हत्यारोपी गिरफ्तार, थप्पड़ के बदले ली थी गोली मारकर जान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट के ताज पैलेस में शादी समारोह के दौरान रविवार रात बसपा के पूर्व पार्षद के भतीजे मुशारिक की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को शव को बाले मियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि ताज पैलेस में रविवार रात शादी समारोह में बसपा से पूर्व पार्षद अल्ताफ का भतीजा मुशारिक (18) पुत्र गुलजार निवासी साउथ इस्लामाबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुलजार की तहरीर पर मुख्य आरोपी इस्लामाबाद निवासी आशी उर्फ कोरमा और सलीम व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। आशी और सलीम को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार हत्यारोपी आशी ने पूछताछ में बताया कि एक माह पहले रास्ते से बाइक हटाने को लेकर उसकी मुशारिक से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद रास्ते में मुशारिक मिलता था तो वह धमकी देता था। एक माह में तीन बार उनका विवाद हो चुका था। रविवार रात को भी शादी समारोह में मुशारिक और उसके भाई असद ने उसके साथ मारपीट की और महिलाओं के सामने बेइज्जती की थी, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका था। उसने ऐलान के बाद मुशारिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई हुई, गोली लगी, जमीन पर गिर पड़ा
ताज पैलेस में शादी समारोह के दौरान हुई मुशारिक की हत्या के मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फुटेज अलग-अलग समय की है। पहली फुटेज तीन मिनट की है। जिसमें दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। जिसमें आशी शादी समारोह से चला जाता है। उसके बाद करीब 35 मिनट बाद पहुंचता है और मुशारिक के सीने से सटाकर गोली मार देता था। खून से लथपथ हालत में मुशारिक जमीन पर गिर पड़ता है।

एक भाजपा नेता ने कराया सरेंडर
इस दौरान चर्चा रही कि एक भाजपा नेता ने हत्यारोपी आशी उर्फ कोरमा का लिसाड़ी गेट थाने में सरेंडर कराया। हालांकि एसपी सिटी एएन सिंह ने इससे इंकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इस्लामाबाद में एक मकान से गिरफ्तार किया है। वहीं, आशी के घर पर भी चर्चा रही कि मुसारिक पक्ष के लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed