{"_id":"5b1998a94f1c1b6a4d8b554b","slug":"131528404137-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 करोड़ का कपड़ा ठगने वाले आरोपियों के घर राजस्थान पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1 करोड़ का कपड़ा ठगने वाले आरोपियों के घर राजस्थान पुलिस ने दी दबिश
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। भीलवाड़ा के कपड़ा व्यापारी से 1.21 करोड़ रुपये ठगने के आरोपियों की तलाश में राजस्थान पुलिस ने बृहस्पतिवार को सैनिक विहार कंकरखेड़ा में दबिश दी। हालांकि पुलिस से पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के अनुसार भीलवाड़ा राजस्थान के कपड़ा व्यापारी पवन अग्रवाल के पास बीती चार अप्रैल को मेरठ से तीन लोग पहुंचे थे। तीनों ने अपने नाम धन प्रकाश पुत्र खजान सिंह प्रोपराइटर श्रीजी टेक्सटाइल सैनिक विहार कंकरखेड़ा, मयंक कंसल पुत्र पवन कंसल निवासी सैनिक विहार, प्रोपराइटर तिरुपति ट्रेडर्स व पुष्कर मित्तल निवासी यमुना विहार सीलमपुर दिल्ली प्रोपराइटर तिरुपति ट्रेडर्स गांधी नगर दिल्ली बताए थे। उन्होंने पवन से 1.21 करोड़ रुपये का कपड़ा खरीदा था। 30 दिनों में पेमेंट करने का वादा करते हुए बदले में श्रीजी टेक्सटाइल दिल्ली फर्म के नाम से चार चेक एक्सिस बैंक करोल बाग न्यू दिल्ली के नाम दिए थे।
पहला ही 50 लाख का चेक बाउंस होने पर पवन ने आरोपियों को कॉल की तो आरोपियों ने कहा कि कौन सा चेक और कौन सा भुगतान, हम तुझे नहीं जानते। अगर दोबारा फोन किया तो जान से मार देंगे। जिसके बाद व्यापारी पवन ने राजस्थान के प्रताप नगर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को राजस्थान पुलिस ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ सैनिक विहार में दबिश देने पहुंची। लेकिन इससे पहले ही आरोपियों को पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई।