फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पिता-पुत्र के हत्यारोपी गिरफ्तार

पिता-पुत्र के हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र के हत्यारोपी गिरफ्तार
मेरठ। सरधना के पिठलोकर गांव निवासी रहतू और उसके बेटे शिवम उर्फ मंगते की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बेची गई जमीन के 13 लाख रुपये को लेकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी हुसनैन और रूपचंद ने बताया कि 28 अप्रैल की रात उन्होंने पिता-पुत्र की हत्या कर शवों को कालंद-महादेव मार्ग पर फेंक दिया था। आरोपियों ने दोनों के शव को क्षतविक्षत कर दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। चेहरा भी बुरी तरह से कुचला हुआ था।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पिठलोकर गांव के युवक हसनैन और उसके परिवार ने पिता पुत्र से जमीन खरीदी थी। जिसका काफी पैसा बकाया रह गया था। पैसा न देने पड़े, इसको लेकर हसनैन ने उसके ही परिवार के रूपचंद समेत तीन लोगों के साथ पिता-पुत्र की हत्या का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव की स्थिति बनी
मुख्य आरोपी हसनैन दूसरे समुदाय का है। इसको लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस ने हसनैन और रूपचंद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने एसओ सरधना को निर्देश दिए हैं कि गांव में कोई विवाद नहीं होना चाहिए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed