{"_id":"5af6030f4f1c1bd2408b48a7","slug":"131526072079-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में युवती पर तेजाबी हमले का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में युवती पर तेजाबी हमले का प्रयास
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कचहरी में शुक्रवार दोपहर एक युवती पर तेजाबी हमले का प्रयास हुआ। युवती ने अपने सगे ताऊ पर आरोप लगाया है। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी के मुताबिक लिसाड़ीगेट निवासी दिलशाद का अपने परिवार से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे दोनों पक्ष कचहरी में आए थे। करीब आधे घंटे बाद युवती ने आरोप लगाया कि उसके ताऊ दिलशाद ने उसके ऊपर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया है कि दिलशाद की उम्र करीब 85 साल है। पुलिस पूछताछ के लिए दिलशाद को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि दिलशाद वारदात करने से मना कर रहा है। मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है.
विज्ञापन