फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुख्यातों की पेशी को लेकर छावनी बनी कचहरी

कुख्यातों की पेशी को लेकर छावनी बनी कचहरी

Sat, 17 Feb 2018 02:33 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
कुख्यातों की पेशी को लेकर छावनी बनी कचहरी
कुख्यातों की पेशी को लेकर छावनी बनी कचहरी
विज्ञापन


मेरठ। कचहरी में शुक्रवार को कई बड़े कुख्यातों की पेशी थी। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए थे। इस दौरान कचहरी में पीएसी के अलावा पुलिस लाइन और थानों से भी फोर्स लगाई गई थी।
पुलिस अफसरों ने आदेश दिए थे कि 16 फरवरी को कोर्ट में कई शातिर अपराधियों की पेशी होनी है। इनमें अधिकांश अपराधी दूसरी जिलों से पेशी पर आने हैं। कुख्यातों का विरोधी पक्ष भी सबल है। विपक्षी पार्टी के लोगों द्वारा घात लगाकर हमला भी किया जा सकता है। साथ ही बंदी के पक्ष द्वारा उनके फरार कराए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में जिन बंदियों की कोर्ट में पेशी होनी है उन्हें कड़ी सुरक्षा में लाया जाए। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर बुलेट प्रूफ जैकेट एवं हेलमेट भी होने चाहिए। जिन कुख्यातों को दूसरी जेलों से लाया जाएगा, जिले में बार्डर से ही सुरक्षा कड़ी की जाए। पुलिस की पिकेट गाड़ी के अलावा बंदी वाहन पर भी पुलिस फोर्स कड़ी नजर रखे। कचहरी परिसर में सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा की जेल से मुकीम काला, मुरादाबाद की जेल से सतीश गिरी, मेरठ जेल से अरुण उर्फ पिंटू, इजलाल, अरविंद उर्फ अर्जुन, बिजनौर जेल से लीलू उर्फ अमित, सीतापुर जेल से कपिल, बागपत जेल से अमित जाट, उन्नाव जेल से संदीप उर्फ भरतू नाई, गाजियाबाद जेल से सलमान, बागपत जेल से आदेश, करनाल जेल से राशिद उर्फ छोटा शकील, गाजियाबाद जेल से देवेश और गोरखपुर जेल से मनीष उर्फ अन्ना की पेशी होनी थी। पुलिस का कहना है कि इनमें कई बड़े अपराधी शुक्रवार को पेशी पर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed