फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   काजमाबाद गून में पोस्टमैन की गला रेतकर हत्या

काजमाबाद गून में पोस्टमैन की गला रेतकर हत्या

Fri, 02 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
काजमाबाद गून में पोस्टमैन की गला रेतकर हत्या
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गून में डाक विभाग के पोस्टमैन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव बृहस्पतिवार शाम खेत से बरामद हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव किया। अफसरों के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद शव उठने दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव काजमाबाद गून निवासी चंद्रपाल (55) पुत्र अमरपाल मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल स्थित डाकघर में पोस्टमैन थे। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चंद्रपाल अपने खेत में घूमने गए थे। सात बजे तक भी वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की। लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो चंद्रपाल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस के अनुसार चंद्रपाल के सिर पर भी धारदार हथियार से वार किए गए थे।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही परिजनों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए । आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीण गुस्सा गए । उन्होंने पुलिस का घेराव कर शव नहीं उठाने दिया। कुछ ग्रामीण पुलिस से उलझने को तैयार हो गए। ग्रामीणों ने डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की। साफ कहा कि जब तक पुलिस अफसर नहीं आते, शव नहीं उठने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन पर उठा शव
ग्रामीणों के बखेडे़ की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने मृतक के बेटे, परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। भरोसा दिया कि केस जल्द खोला जाएगा। एसपी सिटी के आश्वासन के बाद रात करीब 11 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
खास बातें:
खेत में मिला शव, हत्या की वजह साफ नहीं
ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा, तीन घंटे बाद उठने दिया शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed