{"_id":"5a591dfb4f1c1bae3f8b4810","slug":"131515789819-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकित को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद
मेरठ। टीपी नगर थानाक्षेत्र के पूठा गांव में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। तीन जनवरी को पूठा गांव निवासी नीरज को गोली मार दी गई थी। नीरज के परिजनों ने गांव के ही अंकित भाटी और उसके दो अन्य साथियों पर केस दर्ज कराया था। अंकित आठ जनवरी को कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट से अंकित को रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचे को पूठा गांव में ही टंकी के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया। बता दें कि अंकित के परिजनों ने नीरज पक्ष पर दबाव बनाने को बुधवार रात को अपने घर पर खुद फायरिंग कर पुलिस को सूचना दी थी। आरोप लगाया था कि तीन युवकों ने घर पर हमला किया है, लेकिन जांच में मामला फर्जी निकला था।