फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भावनपुर पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेजा

भावनपुर पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेजा

Tue, 09 Jan 2018 02:49 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
भावनपुर पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेजा
मेरठ। किनानगर में महिला संगीता के हत्यारोपी प्रेमी को भावनपुर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या से पहले खुदकुशी की कोशिश की थी। रोकने का प्रयास करने पर उसने महिला को ही गला दबाकर मार डाला था।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि भावनपुर क्षेत्र के किनानगर गांव निवासी सुशील की पत्नी संगीता का शव बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घर के पीछे सरसों के खेत में मिला था। महिला के मोबाइल फोन में अंतिम कॉल गांव के युवक अंकित की थी। वारदात के बाद अंकित फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर भावनपुर पुलिस ने अंकित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। अंकित ने पूछताछ में बताया कि संगीता से उसका विवाद हो गया था। जिसके चलते वह खुदकुशी करना चाहता था। उसने हाथ और गले पर चाकू मार लिए थे। रोकने को लेकर संगीता से हाथापाई हुई तो उसने संगीता का गला घोट दिया था। आरोपी ने चाकू के निशान प्रेसवार्ता में दिखाए। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से महिला की ज्वैलरी भी बरामद की है।
विज्ञापन

युवकों को हत्याकांड में फंसाने की कोशिश, पीटा
मेरठ। संगीता हत्याकांड में आरोपी अंकित के साथ गांव के दो और युवकों के शामिल होने की बात को लेकर हंगामा हो गया। कुछ ग्रामीणों ने इन दोनों युवकों को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों युवकों को बचाया तो भीड़ के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। काफी हंगामे के बाद एसओ दोनों युवकों को थाना भावनपुर ले गए। एसओ के अनुसार अभी तक की जांच में आया है कि संगीता की हत्या अंकित ने अकेले ही की थी। इन दोनों युवकों को चुनावी रंजिश और जमीन के विवाद में हत्या के केस में झूठा फंसाने की कोशिश की गई। इसके लिए संगीता के परिजनों को भड़काया गया। दोनों युवकों ने गांव के एक जनप्रतिनिधि और बसपा नेता पर आरोप लगाए। घायल पक्ष से तहरीर आने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- हत्या से पहले खुदकशी करने की कोशिश की थी, रोकने पर की महिला की हत्या
- भावनपुर के किनानगर में बृहस्पतिवार की रात हुई थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed