फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाली के विवाद में सौलाना में खूनी संघर्ष, छह घायल

नाली के विवाद में सौलाना में खूनी संघर्ष, छह घायल

Wed, 13 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
नाली के विवाद में सौलाना में खूनी संघर्ष, छह घायल
नाली के विवाद में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के सौलाना गांव में नाली के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। मारपीट में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार सौलाना गांव निवासी मोहम्मद इसरार के घर के पास नाली का पानी भरता है। इसका महबूब और अन्य लोग विरोध करते हैं। दोनों कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि मंगलवार को इसरार और महबूब में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट और पथराव हो गया। आरोप है कि महबूब पक्ष के लोगों ने इसरार के घर में घुसकर हमला बोल दिया और मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। मारपीट और पथराव में इसरार, शाहरुख, फातिमा घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से महबूब, राहिल, तबुस्सर घायल हो गये। परतापुर पुलिस ने दो घायलों को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि अन्य का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
परतापुर के सौलाना गांव में दो पक्ष आए आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed