{"_id":"599f3eae4f1c1be3098b469f","slug":"131503608494-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह मरीज की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा कंपाउंडर और अन्य स्टाफ के साथ हाथापाई कर तोड़फोड़ की कोशिश की।
बुलंदशहर के स्याना निवासी नोशेर अली (42) ने मंगलवार को नशीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने नोशेर को गढ़ रोड पर अजंता कॉलोनी स्थित दयावती अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे मरीज की हालत बिगड़ने लगी। नोशेर के भाई मोहम्मद ताहिर ने आरोप लगाया कि मरीज आईसीयू में भर्ती था, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं था। आरोप है कि एक कंपाउंडर ही इलाज कर रहा था। लगातार डॉक्टर को फोन करते रहे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। सुबह आठ बजे डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। मरीज की मौत का पता चलते ही परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। साथ ही स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर यूपी 100 और एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम, एसीएम सिविल लाइन पहुंचे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ताहिर ने लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर तहरीर दी है। वहीं डॉ. पंकज शर्मा का कहना है कि मरीज को जब भर्ती किया था, उसकी हालत सीरियस थी। परिजनों को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया गया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
मृतक पक्ष ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद असलम, एसओ मेडिकल
विज्ञापन
खास बात
लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने स्टाफ से हाथापाई कर की तोड़फोड़ की कोशिश