फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आंख में एलर्जी बता नेत्रहीन से कर दी शादी, हंगामा

आंख में एलर्जी बता नेत्रहीन से कर दी शादी, हंगामा

Thu, 13 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
आंख में एलर्जी बता नेत्रहीन से कर दी शादी, हंगामा
पीपीके पहुंचे दोनों पक्ष, सुनवाई के बाद आपस में उलझे
विज्ञापन

मेरठ। एक महिला ने धोखे से नेत्रहीन से शादी करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की। मामले में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तो सुनवाई के बाद दोनों आपस में उलझ गए।
भदौड़ा गांव निवासी आरती की शादी मई माह में दिल्ली के शिवा से हुई थी। आरती के परिजनों का आरोप है कि उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने यह रिश्ता कराया था। भरोसा होने के चलते उन्होंने ज्यादा छानबीन नहीं की। शादी के दिन जब शिवा से आरती को जयमाला पहनाने को कहा तो उसने किसी ओर की तरफ हाथ बढ़ाए। उन्हें शक हुआ कि वह नेत्रहीन है। लेकिन दूल्हे के परिजनों ने कह दिया कि उसकी आंख में एलर्जी है। दवा डाली है, कुछ दिन में ठीक हो जाएगा। उन्होंने भरोसा कर लिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक लड़के वाले यही बहाना करते रहे। लेकिन पांच दिन बाद जब उन्हें सच्चाई पता चली तो आरती मायके आ गई। वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। वहीं, दूसरे पक्ष का दावा है कि लड़की के परिजनों को शादी से पहले ही शिवा के नेत्रहीन होने की बात बता दी थी। उनकी रजामंदी से ही शादी हुई थी। पीपीके प्रभारी रेणु सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

जेठ पर जुल्म के आरोप
मेरठ। लिसाड़ी गेट निवासी एक युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसकी शादी उसके सौतेले भाई ने शामली में की थी। आरोप है कि उसका एक जेठ उस पर गलत नजर रखता है। उसके साथ गलत काम करने की भी कोशिश की। लेकिन वह परिवार की इज्जत की वजह से चुप रही। जब उसने विरोध किया तो जेठ ने कहा कि उसने उसे खरीदा है। वह जैसा चाहेंगे वैसा करना होगा। अब वह डरकर अपनी एक मित्र के यहां मेरठ में रहती है। एसएसपी ऑफिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed