{"_id":"5ca7c4f8bdec22142c5cbf7f","slug":"121554498808-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरान गेट पर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष,-महिला को उठाकर नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरान गेट पर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष,-महिला को उठाकर नाले में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरान गेट में मारपीट के दौरान महिला को नाले में फेंका, लोगों ने बमुश्किल नाले से बाहर निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मोहल्ला गुजरान गेट पर शुक्रवार दोपहर बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो संघर्ष हो गया। इस दौरान एक महिला को उठाकर नाले में फेंक दिया। इसी बीच भीड़ एकत्रित हो गई। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में महिला ने थाने पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला गुजरान गेट निवासी शिकरचंद का आठ वर्षीय पुत्र गोविंद शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी मोहित पुत्र प्रेम भी वहां खेल रहा था। इस दौरान गोविंद एवं मोहित में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो बड़ों में गालीगलौज हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने गोविंद की मां शकुंतला को उठाकर नाले में फेंक दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसे लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। वहीं, गोविंद एवं मोहित भी घायल हो गए। इस मामले में शकुंतला पत्नी शिकरचंद ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।