{"_id":"5b33ff0a4f1c1bb51e8b834a","slug":"121530134282-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी मेजर ने दोहराया क्राइम सीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी मेजर ने दोहराया क्राइम सीन
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी मेजर निखिल राय हांडा को मंगलवार को कैंट क्षेत्र में लेकर पहुंची। जिस स्थान पर मेजर छिपा हुआ था, वहां भी जानकारी की। उसके बाद टीम पुलिस को बिना सूचना दिए ही लौट गई।
बीते रविवार को कैंट इलाके से दिल्ली पुलिस ने मेजर निखिल राय हांडा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास बीते शनिवार मेजर की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या कर दी गई थी। पहले चाकू से गला रेतने के बाद आरोपी मेजर ने महिला के शव को सड़क पर फेंक दिया और उसके बाद कार से शव को रौंद दिया था। जिससे पुलिस को लगे कि महिला की मौत सड़क हादसे में हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली की नारायणा थाना पुलिस समेत दो टीमों ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में आमद दर्ज कराई। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट में जिस जगह आरोपी मेजर निखिल रॉय हांडा छिपा था, वहीं पर मंगलवार को पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची। मौके पर क्राइम सीन और कुछ लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी मेजर ने पुलिस टीम को बताया कि वह एनएच-58 बाईपास से आया था और उसके बाद मोदीपुरम तक पहुंचा। उसके बाद उसे छिपने की सही जगह नहीं मिली। बीच में उसने अपने एक साथी को कॉल की थी। कई बार मोबाइल फोन बंद किया गया। रात में वह सोया नहीं था। सुबह उसे मेरठ छोड़कर भागना था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन
छल्ला में छोटा चाकू, उससे रेता था गला
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने कपड़े अपनी ही गाड़ी में बदले थे। कार की चाबी का जो छल्ला था, उसी में एक छोटा चाकू भी था। उसी चाकू से उसने शैलजा का गला रेता था। क्योंकि वह शैलजा से शादी करना चाहता था। उसे दूसरी जगह के लिए वह दिल्ली में लेने आया था लेकिन शैलजा गाड़ी में ही झगड़ा कर बैठी। उसे अपशब्द कहे। जिसके बाद हत्या कर दी थी। एसएसपी मेरठ राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार को आरोपी मेजर को लेकर आयी थी। बाद में पुलिस को बिना जानकारी दिए टीम लौट गई।
खास बातें:
दिल्ली में मेजर की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या का मामला
रविवार को कैंट इलाके से मेजर निखिल हांडा को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार