फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार जगह सरेआम फायरिंग, पुलिस को खुली चुनौती

चार जगह सरेआम फायरिंग, पुलिस को खुली चुनौती

Mon, 25 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
चार जगह सरेआम फायरिंग, पुलिस को खुली चुनौती
मेरठ। बदमाश शहनवाज और टूंटा ने रंगदारी वसूलने के लिए अपने साथी अतीक के साथ मिलकर रविवार रात शहर में चार अलग-अलग जगह सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। होटल संचालक और दो बच्चे गोली लगने से घायल हो गए। शहर में चाक चौबंद सुरक्षा के दावे फेल साबित हुए। देर रात पुलिस ने अतीक को दबोच लिया।
विज्ञापन

सराय बहलीम, ब्रह्मपुरी
दोनों युवकों ने अरशद पहलवान की दुकान के सामने बाइक रोकी और अरशद को आवाज लगाकर गोली चलाकर फरार हो गए। इस दौरान छह साल की बच्ची फबी पुत्री फरद्दीन और रईयान (4) पुत्र गुफरान के पैर में छर्रे लगे। दोनों को परिजन अस्पताल ले गए। अरशद के अनुसार उसकी किसी से रंजिश नहीं है।
विज्ञापन

अहमद रोड, देहली गेट
अहमद रोड पर जिला महिला अस्पताल के पास टूंटा बाइक से अकेला पहुंचा और रहमान बिरयानी वाले की दुकान पर फायर कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार शाहनवाज टूंटा सराय बहलीम में फायरिंग करके आया था। उसका साथी अतीक उस वक्त साथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सईद होटल, शाहपीर गेट
होटल सईद पर भी टूंटा अकेला बाइक से पहुंचा। होटल पर सईद का बेटा तैयब था। टूंटा के आवाज देने पर बाहर निकले तैयब पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। घायल तैयब को जिला अस्पताल ले जाया गया। टूंटा ने तमंचे में दूसरी गोली डालकर फायर करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुआ। होटल के पास ही कुछ बच्चे साइकिल चला रहे थे, जो फायर होते ही गिर गए।
प्रह्लाद नगर, लिसाड़ी गेट
टूंटा ने प्रह्लाद नगर के सामने चांदी वाली गली में मीट कारोबारी दिलशाद कुरैशी से 20 लाख की रंगदारी मांगकर फायरिंग की। इस दौरान वह रंगदारी की चिट्ठी छोड़कर वह फरार हो गया।
इधर-उधर दौड़ती रही पुलिस
टूंटा एक के बाद दूसरी जगह फायर करता रहा। ब्रह्मपुरी में वारदात के बाद उसके देहली गेट की ओर भागने का पता चला तो ब्रह्मपुरी पुलिस दौड़ी। तभी देहली गेट में वारदात की खबर आ गई। इसके बाद ब्रह्मपुरी और देहली गेट पुलिस कोतवाली की ओर गई। लेकिन तभी शाहपीर गेट पर फायरिंग की खबर आ गई। इसके बाद तीन थानों की पुलिस टूंटा की तलाश में दौड़ने लगी। तभी प्रह्लाद नगर से गोली चलने की सूचना आई। तीन जगह सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हुआ तो उसके ठिकाने पर देर रात सीओ ब्रह्मपुरी सहित चार थानों की पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं आया।
पुलिस अफसर के दावे फेल
पुलिस अफसर दावे करते हैं कि शहर में रात को गश्त होती है। लेकिन फायरिंग कर शहर में भागता रहा और पुलिस उसकी घेराबंदी नहीं कर पाई। जबकि वारदात वाले सभी स्थान व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पुलिस ने भागदौड़ की। एसपी सिटी खुद लीड करते रहे।
वारदात के पीछे रंगदारी
शहनवाज ने होटल और ढाबे वालों को निशाना क्यों बनाया, इसे लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा थी कि इसके पीछे रंगदारी न देना भी एक वजह है। रंगदारी की मांग पूरी न होने की वजह से ये ही ये वारदात हुई हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

रंगदारी के लिए की फायरिंग
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार आरोपी शहनवाज तीन जगह सीसीटीवी मेें कैद हुआ है। अतीक को पकड़ लिया है। शहनवाज ने रंगदारी के लिए फायरिंग की। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed