फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक की निर्मम हत्या कर शव बोरे में बंद कर फैंका

युवक की निर्मम हत्या कर शव बोरे में बंद कर फैंका

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
युवक की निर्मम हत्या कर शव बोरे में बंद कर फैंका
युवक की हत्या कर शव रजाई में लपेटकर फेंका
विज्ञापन


- लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की शौकीन गार्डन कालोनी में मिला शव
- नहीं हुई शव की पहचान, ईंटों से कुचलकर हत्या की आशंका

फोटो
मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की शौकीन गार्डन कालोनी में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को रजाई में लपेटकर फेंक दिया। शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। शव देखकर आशंका जताई जा रही है हत्या के बाद उसके चेहरे पर तेजाब डालकर शिनाख्त मिटाने का भी प्रयास किया गया है। हत्या कई दिन पूर्व कहीं ओर की गई और शव यहां लाकर डाला गया।
बृहस्पतिवार दोपहर को बरोट रोड स्थित शौकीन गार्डन स्थित नाले के पास से गुजर रहे लोगों को तेज दुर्गंध आई। लोगों की सूचना पर यूपी 100 और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चेक किया तो नाले के पास लगभग 40 वर्षीय युवक का शव रजाई में लिपटा पड़ा था। पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ चुका था।
विज्ञापन

उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और चेहरा झुलसा हुआ भी लग रहा था। शव की हालत देख आशंका जतायी जा रही है कि किसी भारी चीज से उसके चेहरे पर वार किए गए और गले में फंदा डालकर हत्या की गई है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर मौ. असलम ने बताया कि शव की हालत से लगता है कि हत्या तीन चार दिन पूर्व कहीं और की गई है और बाद में शव यहां फैंका गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है इसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोते हुए हत्या की आशंका
शव रजाई, गद्े और चादर में लिपटा हुआ था। इस पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि शायद इसकी हत्या सोते समय की गयी है। काफी देर ग्रामीणों से शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहंी मिली। बकौल पुलिस व्यक्ति के हाथ में कलावा बंधा था और उसने कड़ा भी पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed