{"_id":"5ac7d7e24f1c1bda618b5ecd","slug":"121523046370-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवालियों की गिरफ्तारी छोड़ शहर संभालने में पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवालियों की गिरफ्तारी छोड़ शहर संभालने में पुलिस
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बवालियों की गिरफ्तारी छोड़ शहर संभालने में लगी पुलिस
मेरठ। बवालियों की गिरफ्तारी को छोड़कर पुलिस फोर्स इस समय शहर को संभलाने में लगी है। अलग अलग क्षेत्र में मीटिंग के अलावा खुफिया विभाग ने भी दलित क्षेत्रों में अपना नेटवर्क बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सोमवार को हुए उपद्रव में 18 संगठनों के 65 से अधिक पदाधिकारियों को नामजद कराया गया है। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद जहां बवाली घर छोड़कर फरार हो गये, वहीं दलित संगठनों के पदाधिकारी भी गायब हैं। बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा समेत 150 से अधिक लोग जेल जा चुके हैं। पुलिस फोर्स इस समय शहर के अलग अलग क्षेत्रों में मूवमेंट बनाए हुए है। वहीं सपा के एससी एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया पर पुलिस अपने कदम पीछे खींच रही है।