फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपराधी

अपराधी

Sat, 20 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
अपराधी

विज्ञापन

मेरठ। वेस्ट यूपी में छेड़खानी, रेप, लूट व हत्या जैसे संगीन अपराध नई पीढ़ी कर रही है। इन अपराधियों को पकड़ना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। पुलिस पेशेवर अपराधियों से सीधी मुठभेड़ कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। लेकिन रोजाना कई नए गैंग एक्टिव होने पर मेरठ जोन की पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है। शुक्रवार शाम एडीजी ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया।
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला अपराध पर शिकंजा कसना शासन की मंशा है। जिस पर पुलिस खरा उतरेगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में पेशेवर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसमें पुलिस ने उनका जवाब उनके अंदाज में दिया। अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगना हो या एनकाउंटर की बात की जाए तो मेरठ जोन सबसे अव्वल है। भावनपुर में छेड़खानी से परेशान छात्रा का आत्मदाह, मोदीनगर में छात्रा की हत्या, मेरठ में लूट की घटना में नए गैंग का नाम सामने आया है। नए गैंग को पुलिस चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन


गांव में पुलिस का फोकस
एडीजी ने एंटी रोमियो स्कवायड के तहत मेरठ जोन में चार लाख से अधिक मनचलों को पकड़कर पूछताछ और हजारों युवकों पर कार्रवाई की बात कही। अब देहात में यह अभियान चलाना है। बेटियों की हिफाजत करना पुलिस का दायित्व है। एंटी रोमियो अभियान में कुछ खामियां है, जिसको जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोव्वल नहीं तोड़ने देंगे
पुलिस पर गोली चलाने वाले या उनके मनोव्वल को कम करने वाले अपराधी को पुलिस कतई नहीं छोड़ेगी। मेरठ जोन में सबसे ज्यादा खौफ अपराधियों में करने का प्रयास चल रहा है। अपराधी वह अगर लूट या हत्या करता है, उसको कतई नहीं बख्शा जाएगा।

हाईवे पर एक्सीडेंट हो रहे
हाइवे पर एक्सीडेंट हो रहे हैं। हत्या से ज्यादा रोजाना एक्सीडेंट में लोगों की मौत हो रही है। हाइवे पर अभियान चलाएंगे। बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट जरूर लगाए। ट्रिपलिंग न करें, इसे लेकर पुलिस अभियान भी चलाएगी।


अब ट्रैफिक भी सुधारेंगे
एडीजी मेरठ जोन ने कहा कि अब ट्रैफिक भी सुधारेंगे। मेरठ शहर में नोएंट्री में भारी वाहनों को घुसने नहीं दिया जाएगा। कुछ लोग इस पर ऐतराज जता रहे हैं, लेकिन हम जनता की सहूलियत को देखेें। ऐतराज जताने वाले लोगों को कुछ दिन बात इसका खुद ही अहसास हो जाएगा। कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो उनको भी अपराधियों की तरह पुलिस सबक सिखाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाएंगे। डिवाइडर पर गलत तरीके से कट भी बंद कराए जाएंगे। शहर की आबादी के बीच गन्ने के ट्रकों पर लगाम कसी जाएगी।

खास बात
मेरठ जोन में नए गैंग एक्टिव, हत्या, लूट व रेप जैसे संगीन अपराध कर रहे नए गैंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed