{"_id":"59ab25a04f1c1b53738b4de5","slug":"121504388512-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूरतक
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर का आदर्श माने जाने वाला सूरजकुंड पार्क मनचलों और मौजमस्ती करने वाले युवाओं का अड्डा बन गया है। शनिवार को लोगों ने पार्क के शौचालय में एक युवती के साथ अश्लील हरकतें कर रहे तीन युवकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी युवक युवती के साथ फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट निवासी तीन युवक एक युवती को लेकर शनिवार दोपहर पार्क में पहुंचे थे। इस बीच आसपास के लोगों ने शौचालय में इन युवकों और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उनका गुस्सा फूट गया। आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने युवती व युवकों की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान युवती और दो युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। जबकि एक युवक को लोगों ने पीट पीटकर अधमरा कर दिया।
पार्क में हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक विकास निवासी गोलाकुआं लिसाड़ी गेट को हिरासत में लेकर थाने ले आए। आरोपी युवक का कहना है कि युवती व दोनों युवकों से उसका कोई लेनादेना नहीं था। वह तो सिर्फ पार्क में घूमने आया था।
विज्ञापन
पार्क में रोजाना आते मौजमस्ती के लिए
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक ने बताया कि दोपहर को रोजाना पार्क में अय्याशी होती हैं। वहां पर तीन शौचालय बने हुए हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्क में आता था। लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के युवक सबसे ज्यादा पार्क में आते हैं। पार्क में रोजाना अश्लील हरकतों की शिकायतों को देखते हुए यहां तीन गार्डों को लगाया था। लेकिन अब गार्डों को कुछ पैसा देखकर कुछ युवक मौजमस्ती करने की छूट ले लेते हैं। शनिवार को गार्डों ने युवती और युवकों को वहां से भगाया। लेकिन पब्लिक ने आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के अनुसार सूरजकुंड पार्क के शौचालय में पब्लिक ने एक युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। दो युवक और एक युवती फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।