{"_id":"5b0878e94f1c1baa6e8b4a3f","slug":"11527281897-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलधन में मस्जिद के इमाम को पीटा, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलधन में मस्जिद के इमाम को पीटा, तनाव
Updated Sat, 26 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा/मेरठ। रिश्तेदारी में रह रहे एक इमाम के साथ शुक्रवार रात उलधन गांव में तीन युवकों ने मारपीट कर दी। बाद में चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। जिसके बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव हो गया। भीड़ ने कार्रवाई की मांग को लेकर खरखौदा थाना घेरकर नारेबाजी की।
मुजफ्फरनगर शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरम निवासी मोहम्मद जुनैद इमाम हैं। वह खरखौदा क्षेत्र के उलधन गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। रात में गांव की मस्जिद से रिश्तेदार के साथ घर जा रहे थे। आरोप है कि गांव के रास्ते पर तीन युवकों ने रोक लिया और इमाम के साथ मारपीट की। बचाव करने पर इमाम के रिश्तेदार को भी धमकी दी। इमाम के साथ मारपीट की सूचना पर लोगों ने हंगामा कर दिया और गांव के दूसरे पक्ष पर आरोपियों को भगाने का आरोप लगाया। उलधन निवासी दूसरे समुदाय के लोगों ने खरखौदा थाने के कार्यवाहक एसओ रवि चंद्रवाल का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।