{"_id":"5a84a13b4f1c1b78028b46a5","slug":"11518641467-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर में टीपी नगर पुलिस का विरोध, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर में टीपी नगर पुलिस का विरोध, हंगामा
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर में माल बरामद करने पहुंची पुलिस का विरोध
मेरठ। फर्जी वितरक बनकर एक व्यक्ति कारोबारी का हजारों का माल लेकर गायब हो गया। पुलिस एक्टिव हुई तो मंगलवार को वो खुद कारोबारी के पास पहुंच गया। आरोपी की निशानदेही पर टीपी नगर पुलिस माल बरामद करने सदर पहुंची तो व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। देर रात मामले में सुलह हो गई।
मोहकमपुर निवासी व्यापारी अमन गर्ग ने बताया कि रविवार को कंकरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति खुद को वितरक बताकर उनके यहां से करीब 71 हजार के रस मंगाकर गायब हो गया था। सोमवार को इसकी शिकायत थाना टीपी नगर पर की गई थी। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार आरोपी व्यक्ति को उसके मोबाइल के आधार पर ट्रेस कर पुलिस मंगलवार को उसके घर तक पहुंच गई। फंसने पर आरोपी ने परिवार सहित अमन की फैक्ट्री पहुंचकर गलती मान ली। आरोपी ने पूछताछ में वह माल सदर के एक व्यापारी को बेचना बताया। टीपी नगर पुलिस आरोपी को लेकर सदर पहुंची तो शोर मच गया कि पुलिस व्यापारी को उठाने आई है। इस पर सदर बाजार के व्यापारी वहां जमा हो गए और हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस और पीड़ित अमन गर्ग ने मामले की जानकारी दी तो व्यापारी शांत हुए। एसओ के अनुसार अमन को उसका माल मिल गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।