{"_id":"5a3980844f1c1b3c3d8becbe","slug":"11513717892-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलने के विवाद में युवकों पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट खेलने के विवाद में युवकों पर हमला, फायरिंग
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिझानी गांव में घर के बाहर बैठे तीन युवकों पर हमला बोल दिया गया। दो युवकों ने छर्रे लगने का दावा किया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार रविवार को रिझानी, कुंडा और शताब्दी नगर के युवक शताब्दी नगर सेक्टर-1 में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान कुंडा के दो युवकों की शताब्दी नगर निवासी अर्पित से मारपीट हो गई। रिझानी निवासी अंकित ने अर्पित का पक्ष लिया। जिसको लेकर कुंडा के युवक अंकित से रंजिश मानने लगे। अंकित के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह रिझानी गांव में ब्रजपाल के मकान के बाहर नितिन और महेश के साथ बैठा था। आरोप है कि कुंडा के दोनों युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर फरार हो गए।
बाद में तीनों घायल अंकित, नितिन और महेश ग्रामीणों के साथ परतापुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि किसी को छर्रे नहीं लगे हैं। लाठी की चोट है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।