फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कक्षा तीन के छात्र को स्कूल में पीटा, हालत बिगड़ी

कक्षा तीन के छात्र को स्कूल में पीटा, हालत बिगड़ी

Sun, 17 Sep 2017 03:19 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
कक्षा तीन के छात्र को स्कूल में पीटा, हालत बिगड़ी
मेरठ। गंगानगर स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा तीन के छात्र की पिटाई कर दी गई। जिसके बाद छात्र की हालत बिगड़ गई। अभिभावकों का आरोप है कि आरोपी शिक्षिका ने शिकायत करने पर छात्र को स्कूल से निकालने की धमकी दी है। पीड़ित छात्र ने परिजनों को बिलखते हुए आपबीती सुनाई तो इसकी शिकायत शनिवार को एसपी क्राइम से की गई।
विज्ञापन

भावनपुर क्षेत्र के छिलौरा निवासी संजय कुमार का दस वर्षीय बेटा गंगानगर स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। छात्र ने परिजनों को बताया कि तीन दिन पहले उसकी सहपाठी छात्र से विवाद के बाद गालीगलौज हो गई थी। दूसरे छात्र ने इसकी शिकायत शिक्षिका से की थी। आरोप है कि शुक्रवार को एक शिक्षिका और शिक्षक ने बेरहमी से विधान के साथ मारपीट की। बाद में दूसरे छात्र से भी पिटवाया। पिटाई से छात्र के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान बन गये। छात्र के परिजनों ने शनिवार को एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने जातिसूचक शब्द कहते छात्र को टॉर्चर किया है। जिससे छात्र सदमे में है। यदि कोई घटना होती है तो स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने एसओ गंगानगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed