फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कबाड़ी

कबाड़ी

Thu, 07 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ी
मेरठ। कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर बुधवार को पुलिस टीमों ने छापा मारकर तीन किशोरियों को मुक्त करा लिया। इनमें एक किशोरी नेपाल तो दो राजस्थान की हैं। कोठा संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। दावा है कि इन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली की एक एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन ने एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत की थी कि कबाड़ी बाजार के रेडलाइट एरिया स्थित एक कोठे पर तीन किशोरियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जिस पर एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, एसओ महिला थाना और थाना ब्रह्मपुरी की टीमें बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरवाजा बंद कर खूब किया बखेड़ा
तीनों टीमों ने बुधवार दोपहर कोठे पर एक साथ छापा मारा तो कोठा संचालिका इंदिरा ने अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों के काफी समझाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद संचालिका ने दरवाजा खोला। तलाशी के दौरान भी उसने काफी हल्ला किया, लेकिन पुलिस टीमों ने तलाशी के दौरान तीनों किशोरियों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी का लालच देते थे
एएचटीयू प्रभारी के अनुसार इन किशोरियों को दलालों ने लालच दिया था कि उनकी बड़े घरों में बच्चों की देखरेख करने की नौकरी लगवाई जाएगी। जहां रहना, खाना फ्री होने के साथ ही अच्छा वेतन भी मिलेगा। झांसा देकर ऐसी किशोरियों को देह व्यापार में झोंक दिया जाता है। प्रभारी ने बताया कि इन किशोरियों से इनका सही पता जानकर परिजनों को सूचना दी जा रही है। आरोपी कोठा संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed