{"_id":"5985dde94f1c1b24398b4a27","slug":"11501945321-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को लेकर थाने के सामने मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को लेकर थाने के सामने मारपीट
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सदर बाजार थाने के सामने शनिवार दोपहर एक छात्रा को लेकर युवकों में सरिये चल गए। पुलिस ने मौके से चार युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि पांच युवक फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार मामला कैंट क्षेत्र स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से जुड़ा हुआ है। तीन बाहरी युवक करीब एक सप्ताह से छात्रा का पीछा कर रहे थे। जिनके बारे में छात्रा ने अपने दोस्त को बताया था। जिस पर छात्रा का दोस्त अपने साथियों को लेकर शनिवार को वेस्ट एंड रोड पर पहुंचा था। काफी इंतजार के बाद भी तीनों युवक वेस्ट एंड रोड पर नहीं पहुंचे। वापस लौटते समय इन युवकों को तीनों युवक सदर बाजार थाने के सामने मिल गए।
जहां पर युवकों ने उन पर सरिये से हमला बोल दिया। थाने के सामने ही शोर सुनकर दरोगा जयवीर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंच गए और चार युवकों को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस के अनुसार इस संबंध में छात्रा और आरोपी युवकों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। स्कूल प्रशासन को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
खास बात
- छात्रा को एक सप्ताह से परेशान कर रहे थे तीन युवक
- पुलिस ने चार युवक मौके से पकड़े, परिजन बुलाए