{"_id":"5c9be1aabdec221461125f48","slug":"111553719722-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनू गुर्जर हत्याकांड़ का मामला: पुलिस ने दूसरा आरोपी भी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोनू गुर्जर हत्याकांड़ का मामला: पुलिस ने दूसरा आरोपी भी जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनू गुर्जर हत्याकांड
- 25-25 हजार के तीन आरोपी नहीं चढ़े हत्थे, पुलिस दे रही दबिश
- मोनू के पिता ने की गांव में शांति बनाए रखने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/कंकरखेड़ा। मोनू गुर्जर हत्याकांड में शोभापुर गांव में बुधवार को तनावपूर्ण शांति बनी रही। पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी रोबिन पुत्र बाबू निवासी दायमपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, 25-25 हजार के इनामी तीन आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश जारी हैं।
मोनू गुर्जर के परिजनों की तहरीर पर कंकरखेड़ा पुलिस ने ईशू, विनय उर्फ बजरंग, बजरंग के दोस्त अंशुल उर्फ नीशू, दीपक व रोबिन सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी बजरंग को पुलिस अभी तक गिरफ्तार करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा पाई है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि ईशू और रोबिन को जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
किसी निर्दोष को जेल न भेजे पुलिस
मोनू के पिता मांगेराम सिंह ने पुलिस से अपील की है। कहा कि गांव का माहौल दो परिवारों की रंजिश से बिगड़ा हुआ है। ऐसे में किसी के कहने या बहकाने से किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए। केवल जो हत्यारोपी हैं, उन्हें ही पकड़कर जेल भेजा जाए। उन्होंने गांव के लोगों से भी अपील की है कि उनके बेटे की जिन्होंने हत्या की है, वह कानूनी लड़ाई लड़कर सजा दिलाएंगे। ऐसे में कोई भी कानून अपने हाथ में न ले। गांव में फोर्स तैनात है।